कैसे होता है फर्टिलिटी टेस्ट? : How the fertility test is done?

Male Infertility Test

नमस्कार, आज के ब्लॉग में हम जाननेवाले है की कैसे होता है फर्टिलिटी टेस्ट? (How the fertility test is done?) Male Infertility टेस्ट  पुरुषों में इनफर्टिलिटी का पता लगाने के लिए कौन सी जांच की जाती है?

Male Infertility Test: ज्यादातर पुरुष जिन्हें पिता बनने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, वह इनफर्टिलिटी की समस्या के बारे में अनजान होते हैं। इनफर्टिलिटी वह स्थिति है जिसमें पुरुष पिता बनने में असमर्थ होते हैं। यौन संबंधों के बाद भी पुरुष की कमी के कारण महिला पार्टनर गर्भवती नहीं हो पाती है। पुरुषों में इनफर्टिलिटी के कई कारण होते हैं। इसके लिए आपका खानपान, लाइफस्टाइल और शारीरिक स्वास्थ्य भी जिम्मेदार होता है। इनफर्टिलिटी की समस्या से बचने और इसकी पहचान करने के लिए कई तरह के टेस्ट किये जाते हैं। सही समय पर इसके बारे में जानकारी होने पर आप इलाज लेकर इनफर्टिलिटी की समस्या से छुटकारा भी पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते है पुरुषों की फर्टिलिटी चेक करने के लिए कौन से टेस्ट किये जाते हैं।


पुरुषों की इनफर्टिलिटी की जांच के टेस्ट- Male Infertility Test in Hindi

खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से भी पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है। इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण भी तमाम पुरुष पिता बनने में असमर्थ होते हैं। आज के समय में भी यह देखा गया है कि पुरुष इनफर्टिलिटी की समस्या को लेकर शर्मिंदगी की वजह से बात नहीं कर पाते हैं। लेकिन इस समस्या से बचने के लिए शर्मिंदगी को त्यागकर आगे आने की जरूरत है। इनफर्टिलिटी जैसे विषय पर जागरूकता जितनी ज्यादा होगी इस समस्या से उतने ही ज्यादा लोग मुक्त हो सकते हैं। सही समय पर इनफर्टिलिटी की जांच कराकर इलाज और बचाव के उपाय अपनाने से आप इसका शिकार होने से बच सकते हैं।

See also  कोजिक एसिड बनाता है स्किन को बेदाग और चमकदार : Kojic acid makes the skin flawless and shiny

1. सामान्य शारीरिक परीक्षण

पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या की जांच के लिए सबसे पहले सामान्य शारीरिक परीक्षण और जननांगों की जांच की जाती है। इस जांच के दौरान चिकित्सक आपकी पुरानी बीमारियों के बारे में पूछ सकते हैं और किसी तरह की इंजरी या चोट की जांच की जाती है।

2. सीमेन टेस्ट

वीर्य या सीमेन की जांच के द्वारा भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी का पता लगाया जाता है। इस जांच में पुरुष का वीर्य एक विशेष जांच के लिए भेजा जाता है। रिपोर्ट सामान्य होने पर डॉक्टर आपको दूसरी जांच की सलाह दे सकते हैं।

3. ट्रांसरेक्टल अल्ट्रासाउंड

इस जांच के जरिए भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी का पता लगाया जाता है। ट्रांसरेक्टल अल्ट्रासाउंड में डॉक्टर पुरुष प्रोस्टेट और वीर्य ले जाने वाली नली की जांच करते हैं।

4. स्क्रोटल अल्ट्रासाउंड

स्क्रोटल अल्ट्रासाउंड जांच के द्वारा भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी की जांच की जाती है। इस जांच में अंडकोष और सहायक संरचनाओं में वैरिकोस आदि की अल्ट्रासाउंड से जरिए जांच की जाती है।

5. स्खलन के बाद पेशाब की जांच

इस जांच में डॉक्टर पुरुष शुक्राणु स्खलन (रेट्रोग्रेड स्खलन)  के बाद यूरिन का सैंपल लेते हैं और इसकी जांच के द्वारा पुरुषों में इनफर्टिलिटी का पता लगाया जाता है।

6. हॉर्मोन टेस्ट

हार्मोनल टेस्ट के माध्यम से भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी की जांच का पता लगाया जाता है। इस जांच में पिट्यूटरी ग्रंथि, हाइपोथैलेमस और अंडकोष आदि की जांच की जाती है। इसके अलावा हॉर्मोन टेस्ट जैसे टेस्टोस्टेरोन और अन्य हॉर्मोन के बारे में जांच की जाती है।

7. आनुवांशिक परीक्षण

पुरुषों में इनफर्टिलिटी की जांच करने के लिए आनुवांशिक टेस्ट भी किये जाते हैं। इन टेस्ट में वीर्य में की जांच और आनुवंशिक इतिहास की जांच की जाती है।

See also  मैं अपने दैनिक जीवन में आयुर्वेद का अभ्यास कैसे कर सकता हूँ? How can I practice Ayurveda in my daily life?

पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या का पता लगाने के लिए ऊपर बताये गए टेस्ट किये जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह लेकर ये जांच करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *