नमस्कार, आज के ब्लॉग में हम जाननेवाले है की पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ानेवाले फूट्स (These fruits increase the testosterone hormone of men in hindi) तेजी से बढ़ते प्रदूषण की वजह से महिलाओं और पुरुषों में कई तरह की समस्याएं सामने आने लगी है। इसके साथ ही अनियत्रिंत खानपान और हमारी खराब लाइफस्टाइल की वजह हम जाने-अनजाने कई तरह की बीमारियों का शिकार होने लगे हैं। खानपान और लाइफस्टाइल में लापरवाही के कारण पुरुषों का टेस्टोस्टेरोन हार्मोंस में मुख्य रूप से प्रभावित किया है। टेस्टोस्टोरोन हार्मोंस पुरुषों की सेक्स लाइफ, हड्डियों की मजबूती और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने का कार्य करता है। पुरुष अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर अपने टेस्टस्टोरोन हार्मोंस के स्तर को बनाएं रख सकते हैं।
कौन से फल टेस्टोस्टेरोन को सबसे ज्यादा बढ़ाते हैं?
इस लेख में आपको टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करने वाले फलों के बारे में बताया गया है। अगर पुरुष इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे वह आसानी से अपने टेस्टोस्टोरोन को बढ़ा सकते हैं।
अनार खाने से बढ़ता है टेस्टोस्टेरोन लेवल
अनार खाने से पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन के स्तर में सुधार होता है। टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में सहायक सेल्स को बचाने में अनार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मोटापा टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करने का एक कारण माना जाता है, लेकिन अनार मोटापे को दूर करने में सहायक होता है। जिससे अनार के नियमित सेवन से आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल दुरुस्त होता है।
अंगूर से बढ़ाए टेस्टोस्टेरोन
अंगूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंगूर के पोषक तत्व टेस्टोस्टोरोन के स्तर को सही करने के साथ ही स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। अंगूर के कई तत्व पुरुषों के इरेक्शन को बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके सेवन से पुरुषों के सेक्सुअल लाइफ में सुधार होता है।
पपीता खाने से बढ़ता है टेस्टोस्टेरोन का स्तर
पपीता आपको हर मौसम में आसानी से मिल जाएगा। टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है आडू
अधिक आयु होने पर आडू का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। आडू में मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। एक स्टडी के अनुसार जो लोग मोनोअनसैचुरेटेड फैट का सेवन करते हैं उनके टेस्टोस्टेरोन का लेवल अन्य की तुलना में बेहतर होता है। स्टडी में शामिल हुए पुरुषों के टेस्टोस्टोरोन के स्तर में करीब 17 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली।
यदि आपकी आयु 30 से अधिक है तो ऐसे में आपको अपनी डाइट में टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करने वाले फलों को शामिल करना चाहिए। क्योंकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि 30 की आयु के बाद टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है। इसके साथ ही आपको अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने चाहिए, जैसे योगा व एक्सरसाइज नियमित रूप से करें। इसके अलावा देर रात तक न जागे व शराब और धूम्रपान से दूर रहें।