आज कल असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा प्रमाण में बढ़ने लगी है, एक आंकड़े के मुताबिक आने वाले सालों में भारत में डायबिटीज के मरीज दुनियाभर में सबसे ज्यादा होंगे। तो आज जानते है की पुदीने का पानी डायबिटीज की समस्या में कैसे लाभ होता है, (डायबिटीज में पिएं पुदीने का पानी तेजी से कम होगा ब्लड शुगर)जानें इसे बनाने का तरीका। (Mint Water Benefits For Diabetes) डायबिटीज को अच्छी डाइट और नियमित रूप से व्यायाम या एक्सरसाइज से रिवर्स किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर हमेशा ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं जिनमें शुगर की मात्रा कम होती है। डायबिटीज की समस्या में पुदीने का पानी पीने से आपको कई फायदे मिलते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में।
डायबिटीज में पुदीने का पानी पीने के फायदे- Benefits Of Mint Water For Diabetes Patients in Hindi
पुदीने का पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पुदीने की पत्तियों में मौजूद गुण शरीर की सफाई करने का काम करते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और वजन कंट्रोल करने में भी फायदा मिलता है। डायबिटीज की समस्या में आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसकी वजह से आपके शरीर में इंसुलिन का निर्माण भी सही से नहीं हो पाता है। डायबिटीज में पुदीने का पानी पीने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और इंसुलिन प्रोडक्शन को भी ठीक करने में बहुत फायदा मिलता है। पुदीने में एंटी-ऑक्सीजन, सेनोलिन कंपाउंड पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा कम होती है और वजन को नियंत्रित करने में बहुत फायदा मिलता है।
कैसे बनाएं पुदीने का पानी?- How To Make Mint Water For Diabetes?
पुदीने का पानी पीने से न सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल होता है बल्कि डायबिटीज में होने वाली कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आप आसानी से घर पर पुदीने का पानी बना सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले कुछ साफ पुदीने की पत्तियां लें और इन्हें साफ पानी में डाल दें। इसके बाद सुबह इन पत्तियों को अच्छी तरह से उसी पानी में उबालकर आप पुदीने का पानी तैयार कर सकते हैं। benefits of drinking mint water in morning इसके अलावा पुदीने की साफ पत्तियों को काली मिर्च पाउडर और नींबू के रस में मिलाकर मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इस पानी को अच्छी तरह से छान लें। इसका भी सेवन नियमित रूप से करना डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होता है।डायबिटीज की समस्या में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खानपान और जीवनशैली से जुड़ी लापरवाही डायबिटीज में भारी पड़ सकती है। नियमित रूप से पुदीने के पानी का सेवन करने से आपको डायबिटीज में बहुत फायदा मिलता है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले इसके डोज और तरीके के बारे में डायटिशियन या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
