Physical Address

304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

ज़िन्दगी में हमेशा स्वस्थ रहने के सूत्र : Tips To Be Healthy Forever

नमस्कार दोस्तों, ज़िन्दगी में स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। आधुनिक युग में ख़राब जीवनशैली के कारण हम अस्वस्थ रहने लगे हैं। इन सबके कारण हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं अतः हमें स्वस्थ रहने के लिए अपना ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। यदि अपने दिन प्रतिदिन के जीवन में हम कुछ बातों का ख्याल रखें तो ऐसे में हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इस ब्लॉग में आज हम कुछ ऐसे सूत्र बताएँगे जो ज़िन्दगी में हमेशा स्वस्थ रहने के (Tips To Be Healthy Forever) लिए ज़रूरी हैं। तो आइए इन्ही सूत्रों के साथ अपने ब्लॉग की शुरुआत करते हैं।

Table of v


1) संतुलित आहार लें

ये बात तो आप भी मानते होंगे कि हमारे खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। उदाहरण के लिए यदि हम तली भुनी चीज़ें, कोल्ड ड्रिंक तथा जंक फ़ूड इत्यादि का सेवन करते हैं तो ऐसे में हमारे शरीर में वसा बढ़ने लगती है। ये चीज़ें हमें ना सिर्फ़ मोटा करती हैं बल्कि हमें कई बीमारियों की तरफ़ भी ले जाती हैं।

इसी तरह यदि हम अपने आहार में हरी सब्ज़ियां, मछली, अंडे, फल, दूध इत्यादि चीज़ों को शामिल करते हैं और इनका सेवन करते हैं तो ऐसे में ना सिर्फ़ हम फ़िट रहते हैं बल्कि बीमारियों से भी दूर रहते हैं। इसलिए अपने आहार को संतुलित रखना बेहद ज़रूरी है। इस बात का ख्याल रखें कि अपने आहार में संतुलित मात्रा में प्रोटीन्स, विटामिन्स तथा अन्य मिनरल्स की मात्रा अवश्य शामिल करें।

2) पर्याप्त नींद लें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को जल्दी सोना चाहिए। प्रतिदिन अनुशासन से भरपूर दिनचर्या का पालन करने से न सिर्फ़ हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि हम प्रसन्न्ता का भी अनुभव करते हैं। रात में जल्दी सोने से हमें सुबह जल्दी उठने में मदद मिलती है। यहाँ तक कि जल्दी सोने के बाद अगर हम सुबह जल्दी उठ भी जाते हैं तब भी हमारी नींद पूरी हो जाती है।

हमें जितने घंटों की नींद लेनी चाहिए उतने घंटों की नींद हमें मिल जाती है। जिससे हमारे शरीर की विभिन्न प्रक्रियाएं भी सही ढंग से होती हैं। समय पर सोने और समय पर उठने से ना सिर्फ़ शारीरिक लाभ मिलते हैं बल्कि इससे कई मानसिक लाभ भी मिलते हैं। इसके द्वारा हम सकारात्मक महसूस कर सकते हैं।

3) सुबह का नाश्ता है ज़रूरी

स्वस्थ रहने के लिए समय के अनुसार काम करना चाहिए जैसे समय पर नाश्ता करना। सुबह सही समय पर नाश्ता करने की आदत डालनी चाहिए।  एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है कि जो लोग नाश्ते में पोषण से भरपूर चीज़ें लेते हैं वे पूरा दिन तरोताज़ा महसूस करते हैं। इसी के साथ उनका वज़न भी संतुलित रहता है।

See also  पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ानेवाले फूट्स : These fruits increase the testosterone hormone of men

हम नाश्ते में अंडे, दूध, मक्खन तथा फल इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। बेहतर है कि नाश्ते में पूरी पराठें या तली भुनी चीज़ों की जगह पर दलिया का सेवन किया जाए। इससे हमें संपूर्ण दिन ऊर्जावान होने की अनुभूति होगी। इसी के साथ चिड़चिड़ापन भी दूर होगा।

4) पर्याप्त जल का सेवन करें

स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त जल का सेवन करना चाहिए। ज़्यादातर देखा जाता है कि लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीते हैं। स्वास्थ्य के नज़रिए से यदि देखा जाए तो ये आदत सही नहीं है। सुबह ख़ाली पेट चाय नहीं पीना चाहिए बल्कि चाय पीने से पूर्व ख़ाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है।

इसी के साथ हमें पूरे दिन पर्याप्त जल का सेवन करना चाहिए। सीडीसी/CDC की एक रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में एक व्यस्क व्यक्ति को लगभग 5-6 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। प्रतिदिन हम कितने पानी का सेवन करें यह तो व्यक्ति की उम्र तथा लिंग पर भी निर्भर करता है। पर्याप्त जल का सेवन करने से हमारे शरीर में जल की आपूर्ति होती है और इसी के साथ साथ शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का भी एक माध्यम मिल जाता है।हम अपने शरीर में जल की पर्याप्त मात्रा को पूर्ण करने के लिए फलों तथा सब्ज़ियों के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

5.) वर्कआउट या व्यायाम करें

स्वस्थ रहने के लिए  वर्कआउट करना अत्यंत जरूरी है। हमें प्रतिदिन 30 से 40 मिनट तक व्यायाम  करना चाहिए। प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर में ऊर्जा की एक प्रणाली बनी रहती है। इसी के साथ साथ यदि शरीर में एक्स्ट्रा फ़ैट या वसा मौजूद है तो वह भी ख़त्म हो जाता है। सुबह उठकर व्यायाम करना शरीर के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होता है। योगा तथा ध्यान लगाना भी एक अच्छी प्रक्रिया है।

यदि आप बिलकुल भी व्यायाम नहीं करते हैं तो कोशिश करें कि आज से ही व्यायाम की शुरुआत करें। शुरुआत के दिनों में आप भले ही 2-3 मिनट व्यायाम करें लेकिन इसकी आदत अवश्य डालें। शरीर को  पतला रखने के लिए  स्विमिंग करनी चाहिए।

shutterstock 707978182 ज़िन्दगी में हमेशा स्वस्थ रहने के सूत्र

स्वस्थ रहने के कुछ अन्य डेली माध्यम जिनका पालन भी है ज़रूरी


1.) कब्ज से पीड़ित लोगों को शाम के समय  पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। फाइबरयुक्त पदार्थों का सेवन करने से भी कब्ज में राहत मिलती है।

2.) दांतों को स्वस्थ एवं साफ रखने के लिए रात को सोने से पहले  दांतों को साफ करना चाहिए। उसके बाद एक गिलास पानी पी कर ही सोना चाहिए।

3.) खाना खाने के समय अधिक पानी नहीं पीना चाहिए। बीच में एक बार ही पानी पीना चाहिए। यदि हो सके तो खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पिएँ।

4.) प्रतिदिन योगा करना हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। यह हमें गंभीर बीमारियों से भी बचा सकता है।

5.) फ्रिज में रखे ठंडे पानी को पीने से बचना चाहिए। यह न केवल गले के लिए हानिकारक होता है बल्कि  हमारे शरीर को भी  नुकसान पहुंचाता है।

6.) कहीं भी बाहर से आने के बाद , बाहर की वस्तुओं को छूने के बाद , घर में खाना बनाने से पहले, खाना खाने से पहले हाथों को बहुत अच्छी तरह से धोना चाहिए।

7.) यदि घर में  छोटे बच्चे और बूढ़े लोग हो तो स्वच्छता का अधिक ख्याल रखना चाहिए क्योंकि बच्चे और बूढ़े लोगों को बीमारियां जल्दी हो जाती हैं  ।

8.) घर में सफाई  झाड़ू, पोछा, जाला साफ  इत्यादि करते रहना चाहिए। कूलर में या किसी भी गड्ढे में पानी अधिक समय तक नहीं भरा रहने देना चाहिए। इससे वहां पर मच्छर, कीड़े मकोड़े पनपते हैं जो हमारे लिए हानिकारक होते हैं अतः हमें सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

See also  पुरुषों में कमर दर्द नहीं है सामान्‍य जानें आम गलति‍यां और बचाव के तरीके : Back pain is not common in men know the common mistakes and ways of prevention

9.) फर्श की सफाई फिनायल आदि डालकर करनी चाहिए। टॉयलेट और बाथरूम को हमेशा साफ रखना चाहिए। यहां से इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है  ।

10.) खाने में पौष्टिक भोजन, दूध, दही, सलाद, फल, अनाज,  हरी सब्जियों आदि का प्रयोग करना चाहिए।  हमेशा सब्जियों को धोकर प्रयोग में लाना चाहिए।

11.) खाने को पकाने के लिए सोयाबीन तेल, सनफ्लावर ऑयल, मक्का या ऑलिव आयल को प्राथमिकता देनी चाहिए।

12.) बहुत देर तक एक ही अवस्था में नहीं बैठे रहना चाहिए।

13.) वातावरण में विभिन्न प्रकार के वायरस पनप रहे हैं जिनसे हमें खुद को बचाना चाहिए। ये जानलेवा  साबित हो रहे हैं। हमें अपने आप को  और अपने आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रहने के उपायों को  बताना चाहिए। लोगों को  स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए।

14.) शरीर को Vitamin D की आवश्यकता होती है जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। हमें सुबह की दो-तीन घंटे की धूप लेनी चाहिए  ।

15.) सर्दियों में सूखे मेवे खाने चाहिए परंतु कम मात्रा में। अखरोट सेलेनियम का अच्छा  स्त्रोत है इसलिए अख़रोट का सेवन करना भी लाभदायक होता है।

16.) संतरे, अंगूर, नींबू व अमरूद में विटामिन सी की अच्छी मात्रा में पाई जाती है। इनका सेवन प्रतिदिन करना चाहिए।

17.) अपने भोजन को पोषण से भरपूर बनाए रखने के लिए उसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, खनिज लवण और एंटी ऑक्सीडेंट  की संतुलित मात्रा शामिल करनी चाहिए।

18.) मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमें योगा करना चाहिए। सकारात्मक सोच रखना चाहिए और अपने काम एवं जीवन में संतुलिन बना कर रखना चाहिए।

19.) हमेशा एक्टिव रहना चाहिए और मनोरंजक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखना चाहिए।

20.) नशीले पदार्थों का इस्तेमाल या सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे हमारे शरीर के पार्ट्स डैमेज हो जाते हैं। इससे यकृत, अमाशय, फेफड़े इत्यादि खराब हो जाते हैं  ।

21.) अपनों के संपर्क में रहना चाहिए और अपने मन के भावों को विश्वसनीय व्यक्तियों  के साथ साझा करना चाहिए।

22.) बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए। उनकी छोटी-छोटी बातें बहुत ही ज्ञान पूर्ण होती हैं  ।

23.) तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए। तांबे में बैक्टीरिया नाशक गुण होते हैं  जो संक्रमण होने से बचाते हैं। यह पानी लीवर के लिए फायदेमंद रहता है।

24.) सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को दूर रखना चाहिए  क्योंकि यह हमारे दिमाग को नुकसान पहुंचाते हैं और सही से आराम नहीं करने देते हैं। इससे इलेक्ट्रॉनिक वेव्स निकलती हैं जो हमारे लिए खतरनाक होती हैं। ये मस्तिष्क और शरीर को कमजोर करती हैं।

25.) भूख से अधिक खाना, बिना भूख के खाना व असमय खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है  ।

26.) शिशुओं के लिए समय समय पर स्तनपान कराना ज़रूरी है।

पाचन से लेकर अच्छी इम्यूनिटी तक, आपकी 80% सेहत आपके आंतों से जुड़ी होती है, जानें इसे हेल्दी रखने के 5 उपाय


आंतें अगर स्वस्थ रहें, तो आपको 80% बीमारियां नहीं होंगी। आंतों से ही पाचन और इम्यूनिटी कंट्रोल होती है इसलिए जानें आंत को स्वस्थ रखने के 5 जरूरी उपाय। आंत हमारी सेहत के लिहाज से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण अंग है। हमारा शरीर और हमारी सेहत पर हमारे खाए-पिए का असर पड़ता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आप हेल्दी चीजें खाएं, तो आपके शररी को उसमें मौजूद सभी पोषक तत्व मिल ही जाएं। इसका कारण यह है कि पोषक तत्वों को अलग करने और शरीर के अंगों तक पहुंचाने का काम पाचन के दौरान होता है और खाने को पचाने की जिम्मेदारी आंतों की है। ऐसे में अगर आंत स्वस्थ न रहें, तो आप कितनी भी हेल्दी चीजें खाएं, आपकी सेहत बनने से रही। इसी तरह शरीर के इम्यून सिस्टम की लगभग 70% सेल्स आंतों में होती हैं। इस लिहाज से भी आंतों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं, इसमें मौजूद बैक्टीरिया। और आपको जानकर हैरानी होगी कि स्वस्थ व्यक्ति की आंतों में लगभग 40 ट्रिलियन (40 लाख करोड़) बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया खाने को तोड़ने से लेकर पचाने तक सैकड़ों काम करते हैं, जिसके कारण आप सेहतमंद रह पाते हैं। आइए आपको बताते हैं आंतों को स्वस्थ रखने के लिए 5 सबसे जरूरी बातें, जिनके बिना आप पूरी तरह स्वस्थ नहीं रह सकते हैं।

  • सप्ताह में कम से कम 20 फल और सब्जियां खाएं

फलों और सब्जियों में सबसे खास होता है-फाइबर। फाइबर आपके आंतों में मौजूद गंदगी को बाहर निकाल देता है, जिससे आंत स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा फलों सब्जियों में ढेर सारे पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि होते हैं। इसके कारण भी ये आपके आंतों के लिए जरूरी हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको सप्ताह में कम से कम 20 तरह के फल और सब्जियां जरूर खाने चाहिए। इसका मतलब है कि हर दिन आप 3 फल और सब्जियां खाएं। फलों सब्जियों के अलावा आप बीन्स, नट्स, साबुत अनाज आदि का भी सेवन करते रहें, क्योंकि ये भी प्लांट बेस्ड फूड हैं।

  • फर्मेंटेड फूड्स हैं आतों के लिए बेस्ट

आंतों में जो बैक्टीरिया होते हैं, वो बाहरी बैक्टीरिया की तरह आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसलिए उनकी संख्या अगर बढ़ती है, तो आपके लिए फायदेमंद ही है। आंतों में बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने के लिए और आंतों को स्वस्थ रखने के लिए फर्मेंटेड (खमीरीकृत) फूड्स बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। भारत में बहुत सारे फर्मेंटेड डिशेज पहले से ही खाई जाती हैं, इसलिए आप भी इन्हें खाएं, जैसे- दही, छाछ, इडली, डोसा, रबड़ी, चीला, ढोकला, योगर्ट, गुन्द्रुक, कांजी, अप्पम, लस्सी आदि।

  • पानी पीने में न चूकें

पानी सारे शरीर की सेहत का आधार है। शरीर में न्यूट्रिएंट्स की सप्लाई, सेल्स में एनर्जी का बनना, सभी बॉडी फंक्शन्स के ठीक से काम करने और शरीर से गंदगी को बाहर निकालने के लिए पानी जरूरी है। इसलिए किसी एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन आपको खूब पानी पीना चाहिए। पानी ज्यादा पीने से आपके आंतों के बैक्टीरिया के लिए भोजन पचाना आसान होता है, क्योंकि इससे भोजन की प्रॉसेसिंग तेज हो जाती है। पानी शरीर के मेटबॉलिज्म को भी नियंत्रित रखता है और नर्व्स के स्ट्रेस को कम करता है। इसलिए हर दिन कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी पीने की आदत डालें।

  • मिट्टी में थोड़ा खेलें

आपको ये बात अजीब लग रही होगी लेकिन ये बात सच है कि मिट्टी भी हमारी आंतों को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दरअसल मिट्टी में मौजूद बैक्टीरिया जब हमारे शरीर के संपर्क में आते हैं और सांसों के जरिए हमारे शरीर में जाते हैं, तो शरीर इनके खिलाफ रेजिस्टेंस पैदा करता है। इससे इम्यूनिटी डेवलप होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीमारी और इंफेक्शन का सबसे ज्यादा खतरा उन्हें होता है, जो बहुत अधिक साफ-सफाई का पालन करते हैं, कारण कि आप जितना अधिक बैक्टीरिया से दूर रहेंगे, आपका शरीर उसके खिलाफ उतना ही ज्यादा

  • जंक फूड्स से दूर रहें

आंतों के लिए सबसे नुकसानदायक होते हैं जंक फूड्स क्योंकि इनमें न्यूट्रिएंट्स नहीं होते हैं और ये आंतों को नुकसान अलग पहुंचाते हैं। ज्यादातर जंक फूड्स तेल, घी और मैदे से बने होते हैं। ये तीनों ही चीजें चिकनी होती हैं, इसलिए आंतों में जाकर पर्त जैसी चिपक जाती हैं, जिससे पाचन पर असर पड़ता है। इसलिए आंतों को हेल्दी रखने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप जंक फूड्स का सेवन कम से कम करें और नैचुरल फूड्स का सेवन ज्यादा करें।

See also  कैसे होता है फर्टिलिटी टेस्ट? : How the fertility test is done?

निष्कर्ष


स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। जो व्यक्ति बीमारी से बचा रहता है वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त  करता है  । संतुलित आहार की कमी से कुपोषण हो जाता है तथा स्त्रियों में रक्त की कमी, घेंघा रोग, बच्चों में  सूखा रोग व रतौंधी तक हो जाता है। यह सब संतुलित आहार की कमी से होता है। इन सबको ध्यान में रखते हुए हमें अपने आहार को संतुलित बनाना ज़रूरी है। इस लेख में हमने स्वस्थ रहने के कुछ महत्वपूर्ण उपायों की चर्चा की है। हम आशा करते हैं कि यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। लेख से संबंधित सवालों और सुझावों को आप कॉमेंट बॉक्स में लिखकर हमसे शेयर कर सकते हैं। विशेष- किसी भी तरह की एलर्जी, परेशानी तथा मेडिकल ट्रीटमेंट होने की स्थिति में किसी भी नियम का पालन करने से पहले डॉक्टरी परामर्श आवश्यक है।

आपको ये व्लॉग पसंद आता है तो शेयर करना ना भूले, धन्यवाद!l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *